Thursday, December 16, 2021

डॉक्टर और ग्रामीण ..... Funny Hindi Jokes

डॉक्टर साहब ने एक मामूली पढ़े लिखे ग्रामीण मरीज की पर्ची पर तीन दवाइयां लिखीं :

पहली गोली के सामने लिखा  TDS और दूसरी गोली को लिखा  BD और तीसरी लिखा SOS

डाक्टर के यह समझाने से पहले, कि दवाई कैसे लेनी है, मरीज बोला
डाक्टर साहब समझ गये, अब जाऊं ?

हैरान डॉक्टर बोला : - क्या समझे, दवा कैसे लोगे ?

मरीज :
TDS माने तीन बखत
T तड़के D दुपहरे S सांझे

BD माने भोरे और दुपहरे

बहुत ज्यादा हैरान डाक्टर:
और SOS माने ?

ग्रामीण : जी..
S सोच O और S समझ के
यानी जरूरत पड़े तभी। ठीक! है ना डॉक्टर साहब.?

डॉक्टर साहब अभी भी
गहरे सदमे में, पुरानी किताबें देख रहे हैं

No comments:

Post a Comment

Pappu and the Doctor

  Pappu and the Doctor Pappu: Doctor sahab, meri patni bahut bimar hai. Woh kuch bol hi nahi rahi! Doctor: (Ek gehri saans lete huye) Bhai,...